आप को बता दे
“ऑपरेशन मुक्ति“ भिक्षा नहीं, शिक्षा दें”
जनपद चंपावत
“Support to educate a child”
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा चंपावत, की ऑपरेशन मुक्ति टीम (प्रथम)द्वारा जनपद स्तर पर बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चलाया जा रहा है अभियान अब तक चिन्हित कुल (50) पचास बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा।।
अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड, के आदेशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे दो माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान(भिक्षा नहीं शिक्षा दे) के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत अजय गणपति के दिशा -निर्देशन में/ पुलिस उपाधीक्षक महोदय ,टनकपुर / नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति अभियान शिवराज सिंह राणा व प्रभारी AHTU निरीक्षक इन्दजीत के पर्यवेक्षण मे।

✳ आज दिनांक 28/03/2025 को जनपद स्तर पर “ऑपरेशन मुक्ति अभियान” भिक्षा नहीं शिक्षा दे” अभियान में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा चिन्हितकरण की कार्रवाई की गई l यूनिट क्षेत्र टनकपुर,बनबसा की झुग्गी – झोपड़ी ,रेलवे बस्ती, वार्ड नंबर 4, टैक्सी स्टैंड आदि क्षेत्र में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा विषय बिंदु “भिक्षा नहीं शिक्षा दो” थीम पर बाल भिक्षावृत्ति से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करा कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
✳ अभियान के संदर्भ में टैक्सी स्टैंड, झूग्गी -झोपड़पट्टी में भी जागरूकता अभियान कर अवगत कराया गया कि ,अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़कर अग्रणी बनाना हैl जिन बच्चों का चिन्हीकरण किया गया है उन बच्चों का स्कूल में दाखिला नव शैक्षणिक सत्र में किया जाएगा। अभियान ऑपरेशन मुक्ति के तहत बच्चों के चिन्हीकरण/ सत्यापन व जन-जागरूकता की कार्रवाई अग्रेतर जारी रहेंगी।



