आप को बता दे
परेड व वार्षिक निरीक्षण
SP महोदय द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के बाद किया पुलिस लाईन बागेश्वर का वार्षिक निरीक्षण परखी व्यवस्थाएँ , सम्बन्धितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
शस्त्र हैंडलिंग के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरुस्कार से किया पुरुस्कृतl
आज दिनांकः 28-03-25 को श्री चन्द्रशेखर घोडके एस0पी0 ( IPS) महोदय द्वारा सर्वप्रथम रिजर्व पुलिस लाइन बागेश्वर के परेड ग्राउन्ड पर आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया।
✅ परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्रों के बारे में जानकारी देकर उनके संचालन तथा रखरखाव के बारे में बताया गया।
✅ शस्त्र हैंण्डलिंग के दौरान जिन कर्मचारीगणों द्वारा शस्त्रों को सही प्रकार से खोलने व जोड़ने की कार्यवाही की गयी उन्हें मौके पर एस0पी0महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया। उक्त परेड में सभी थाना/शाखा/पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वार्षिक निरीक्षण
बाद परेड के SP महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।
✅ सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया जिसमें क्वार्टर गार्द के जवानों को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
✅ इसके उपरांत शस्त्रागार में राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार सभी आर्म्स एवं एम्युनेशन का निरीक्षण/मिलान करते हुए जवानों से शस्त्रों की हैंडलिंग (खोलना- जोड़ना) का अभ्यास कराया गया।
✅ पुलिस लाईन कार्यालय, जी0ड़ी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, कैन्टीन, भोजनालय, व्यायामशाला, परिवहन शाखा, स्टोर तथा बैरिक, लाईन परिसर, आवासीय भवन आदि का बारीकी से मुआयना किया गया एवं उच्च कोटि की साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
✅ वाहनों/स्टोर में रखे उपकरणों/आपदा उपकरणों को चैक किया समस्त वाहन व उपकरण कार्यशील व सही दशा में पाए गए।
✅ निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं, कार्यालयों में साफ-सफाई व रखरखाव सही पाया गया।
✅ शाखाओं के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव व प्रयोग में न आने वाली समाग्री का शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बंधितों को निर्देशित किया गयाl
✅ नियमित रूप से शस्त्रों/लाईन परिसर की साफ सफाई कराये जाने, अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय लाल साह, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।




