आप को बता दे
एस0डी0आर0एफ0 टीम ने थाना कैम्पटी में दी आपदा उपकरण की जानकारी और प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक दुर्घटना से निपटने का प्रशिक्षण।
_घनसाली पुलिस ने घर घर जाकर ली सीनियर सिटीजन की सुध।
हर संभव सहायता का दिया भरोसा_ ।

आज दिनांक 28/03/2025 को आयुष अग्रवा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना कैम्पटी पर नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारीगण को एसडीआरएफ के प्रशिक्षित कार्मिकों के माध्यम से प्रशिक्षण कराये जाने के संबंध में थाना कैम्पटी पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा द्वारा एस0डी0आर0एफ0 के प्रशिक्षित कर्मचारी गणों को बुलाकर थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण को थाने पर मौजूद आपदा उपकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए आपदा उपकरणों के आपदा/दुर्घटना के समय बेहतर प्रयोग करने, दुर्घटना में घायलों को त्वरित रेस्क्यू करने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने, हार्ट अटैक के मरीज को सीपीआर देने के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही प्राकृतिक आपदा होने पर मौजूद उपकरणों की सहायता से थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत राहत बचाव कार्य करने, समुचित हैण्डलिंग व समय समय पर उपकरणों की साफ सफाई व मेटिंनेस किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया।

🔷जबकि घनसाली पुलिस ने घर घर जाकर अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों , एकल वृद्ध जनों से मुलाकात की।
और उनकी कुशलता जानी।



