Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर, चोरी की दो...

पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

आप को बता दे

मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर चढ़े पौड़ी पुलिस के हत्थे।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल हुई बरामद।

दिनांक 16.03.2025 को वादी अनिल चौहान, निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी मोटर साईकिल संख्या-UK-17A-9051 स्पलेंडर को कोटद्वार से चोरी कर दी है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 84/2025, धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए मोटरसाइकिल को बरामद करने के साथ -साथ अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में तथा वादी द्वारा बताये गये सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व सुरागरसी-पतारसी की गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से स्नेह रोड कोटद्वार के पास से दो अभियुक्त संदीप सिंह व राज शर्मा को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से एक अन्य मोटर साइकिल भी बरामद की गयी है जो इनके द्वारा हरिद्वार से चोरी की गयी थी। चोरी की इस घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त मंगल सिंह जो कि फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारशुदा उक्त दो अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण
1. संदीप सिंह (उम्र 19 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी-कुआं खेड़ा, थाना-बढ़ापुर, जिला- बिजनौर, उत्तर प्रदेश
2. राज शर्मा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र शर्मा, निवासी- गुमानीवाला, ऋषिकेश जनपद- देहरादून।

फरार वांछित अभियुक्त
1. मंगल सिंह पुत्र हरवंश सिंह, निवासी कुआं खेड़ा थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर

बरामदगी विवरण
1. स्पलेंडर मोटर साइकिल (संख्या- UK 17A 9051)
2. स्पलेंडर मोटर साइकिल (संख्य़ा UK17B-3129) हरिद्वार से चोरी।

पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह
2. अपर उपनिरीक्षक  हरीश पुरोहित
3. मुख्य आरक्षी  वीर बहादुर
4. आरक्षी आदित्य
5. होमगार्ड जीत बहादुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments