Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: अवैध साहूकारी और धमकी देने वाला गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस ने की...

पौड़ी: अवैध साहूकारी और धमकी देने वाला गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस ने अधिक ब्याज वसूलने के साथ साथ धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

कोतवाली कोटद्वार में वादी दर्शन सिंह,निवासी-मानपुर कोटद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया कि एक व्यक्ति कुलदीप उर्फ चंद्र प्रकाश द्वारा उनसे ब्याज की अधिक धनराशि वसूलने के उपरांत भी आये दिन उन्हें धमकी देने के साथ साथ गाली गलौज भी करता है। जिसके आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-85/25,धारा-308(6), 352, 351(2) BNS अभियोग पजीकृत किया गया।
जिसके क्रम में विवेचक व पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले की छानबीन की गयी जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुलदीप ब्याज पर पैसे देने का काम करता है व अधिक ब्याज दर पर पैसो को वसूल करता है। इस प्रकरण के सही पाये जाने पर आज दिनांक 18.3.2025 को अभियुक्त कुलदीप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में धारा-10(1),22, 23 उत्तर प्रदेश साहुकारी विनियम अधिनियम 1976 की भी बढ़ोतरी की गई है।

नाम पता अभियुक्त
1. कुलदीप उर्फ चन्द्रप्रकाश (उम्र 43 वर्ष पुत्र) स्व० श्री विजय लाल,निवासी-झण्डीचौड़ पश्चिमी कलालघाटी,कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-85/25,धारा-308(6), 352, 351(2) BNS व धारा-10(1),22, 23 उत्तर प्रदेश साहुकारी विनियम अधिनियम।

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक  विनोद चपराना
2. आरक्षी  बलदेव
3. आरक्षी  रविंद्र भट्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments