Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस की सख्ती, जाजरदेवल और डीडीहाट...

पिथौरागढ़: होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस की सख्ती, जाजरदेवल और डीडीहाट में शांति भंग करने वाले तीन गिरफ्तार

आप को बता दे

शराब के नशे में शांती भंग करने वाले व्यक्ति को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

“हो-हल्ला कर शांति भंग करने वाले 02 व्यक्तियों को थाना डीडीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार”

जनपद पिथौरागढ़ में होली और रमजान के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्वों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत निम्नलिखित कार्रवाई की गई:
1. थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उ0नि0 आशीष रावत मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में शांति भंग करने वाले विमल सुमित कुमार (निवासी वड्डा) को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
2. थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट क्षेत्र में हो-हल्ला कर शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों, मनोज कुमार (निवासी किरौली डीडीहाट) और हिमांशु रजवार (निवासी मदनपुरी डीडीहाट) को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments