Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचमोली: नगर निकाय चुनावों की तैयारी में जुटी पुलिस, पीपलकोटी और नंदप्रयाग...

चमोली: नगर निकाय चुनावों की तैयारी में जुटी पुलिस, पीपलकोटी और नंदप्रयाग में फ्लैग मार्च से जनता में भरोसा कायम

आप को बता दे

चमोली पुलिस की कसरत जारी, नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने की तैयारी

आगामी नगर निकाय चुनावों को सकुशल और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली चमोली के अंतर्गत पीपलकोटी, कस्बा चमोली और नंदप्रयाग में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में विश्वास पैदा करना और भयमुक्त मतदान के संदेश को प्रसारित करना था। फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जो पूरी तरह से सुरक्षा उपकरणों से लैस थे।

पुलिस बल ने मार्च के दौरान विभिन्न मार्गों पर गश्त की, जो चुनाव से संबंधित गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाते हैं। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं और स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने और शांति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और उचित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में फ्लैग मार्च एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे आम जनता में विश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments