Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडवनाग्नि से प्रभावित टिहरी नरेंद्र नगर क्षेत्र का केंद्रीय मंत्री पर्यावरण भूपेंद्र यादव...

वनाग्नि से प्रभावित टिहरी नरेंद्र नगर क्षेत्र का केंद्रीय मंत्री पर्यावरण भूपेंद्र यादव एवं वन मंत्री उत्तराखंड सुबोध उनियाल द्वारा किया गया निरीक्षण

पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करे 👇

आपको बता दे

20 जून, 2024 को, भूपेन्द्र यादव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार, और सुबोध उनियाल, वन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने नरेन्द्रनगर और टिहरी वन क्षेत्रों का दौरा और निरीक्षण किया।

उन्होंने नरेन्द्रनगर रेंज के हिण्डोलाखाल में वनाग्नि से प्रभावित बांज वन क्षेत्र का निरीक्षण किया।

 वहाँ उन्होंने वनाग्नि के कारणों और नियंत्रण के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की और स्थानीय लोगों तथा वन कर्मियों से बातचीत की।

इसके बाद, उन्होंने नरेन्द्रनगर रेंज के बेमुण्डा क्रू-स्टेशन का दौरा किया। वहाँ उन्होंने आग नियंत्रण में प्रयुक्त उपकरणों के बारे में जानकारी ली

 और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फायर वाचरों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की फिर, टिहरी वन प्रभाग के चीड़ वन क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने वनाग्नि के कारणों और नियंत्रण के उपायों के बारे में जानकारी ली और कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

इसके बाद, भूपेन्द्र यादव ने नरेन्द्रनगर रेंज के आगराखाल में ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन किया। वहाँ उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों, हेंवल कुंज जायका सहकारिता के कर्मचारियों, और स्थानीय ग्रामवासियों से मुलाकात की।

 उन्होंने सहकारिता द्वारा संचालित दुग्ध डेरी और अन्य स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी ली और वनाग्नि नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। 

यादव ने सभी ग्रामवासियों को “मेरा गाँव, मेरा पेड़” अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में वन महानिदेशक, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), डीजी एसएफएसआई, अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक, भागीरथी वृत्त, प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर और टिहरी वन प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर, देवप्रयाग और अन्य वन अधिकारी उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments