पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें👇
आप को बता दें
देहरादून के बालावाला भगवान दास चौक पर रहने वाली महिलाएं शराब के ठेके के खुलने का पुरजोर विरोध कर रही हैं. उनका कहना है कि इलाके में शराब का ठेका खुलने से समाज पर बुरा असर पड़ेगा महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से घरों में कलह बढ़ती है और बच्चे भी गलत रास्ते पर जा सकते हैं
समाज में शराब एक जहर की तरह है। इसका दुष्प्रभाव पुरुषों, महिलाओं और बच्चों, सभी पर पड़ता है शराब पीने से पुरुष हिंसक हो जाते हैं, जिससे घरों में कलह और झगड़े बढ़ते हैं महिलाओं को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ती है ।बच्चों के लिए भी यह वातावरण हानिकारक है उनकी पढ़ाई-लिखाई प्रभावित होती है और वे भी गलत रास्ते पर जा सकते हैं इसलिये शराब समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है।
इस प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं ने बताया कि आसपास के इलाकों में पहले से ही शराब के ठेके मौजूद हैं और अब उनके क्षेत्र में भी ठेका खुलने से स्थिति और खराब हो जाएगी उनका कहना है कि शराब पीने से न सिर्फ घरेलू हिंसा बढ़ती है बल्कि युवा पीढ़ी भी शराब की गिरफ्त में आ सकती है।
इस विरोध प्रदर्शन में कुछ पुरुष भी महिलाओं के साथ शामिल हुए उनका कहना है कि वह महिलाओं के इस संघर्ष का पूरा समर्थन करते हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है यह देखना बाकी है कि प्रशासन महिलाओं की मांगों को मानता है या नहीं. <This message was edited>




